3 अगस्त 2019
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि तालिबान ने कुंडी प्रांत में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रांतीय राज्यपाल अनवर रहमती ने बताया कि पाटू जिले में हुए इस हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तालिबानी आतंकवादी भी हताहत हुए हैं।
हालांकि प्रांतीय पार्षद गरयात जवाहरी ने मृतकों की ज्यादा संख्या बताई है। उनके अनुसार मृतकों की संख्या 13 है। हालांकि इस संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। तालिबान का प्रवक्ता कारी यूसूफ अहमदी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
तालिबान अब प्रभावी रूप से देश के आधे हिस्से पर नियंत्रण रखता है। तालिबान अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जलमी खलीलजाद के साथ देश में 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए पिछले साल से बैठक कर रहा है। तालिबान सीधे तौर पर अफगानिस्तान की सरकार के साथ बैठक करने से इनकार करता है क्योंकि वह इस सरकार को अमेरिका की कठपुतली मानता है।