04 अगस्त 2019
ख़्वाजा खान (संवाददाता)
बभनी।बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चन्द सिन्हा ने थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर क्षेत्र के हालात का जायज़ा लिया व उपस्थित लोगों से त्योहार में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर निराकरण करने का भरोसा दिया।
ईदगाहों की जानकारी लेते हुए साफ़ सफ़ाई के बारे जानकारी हासिल कर करवानें का भरोसा दिया।इस मौके पे मु0 मुनस खान,पीडी जायसवाल,अनवर अहमद,जीतेन्दर कुमार,राजकुमार ग्राम प्रधान बचरा,आदि मौजूद थे।