06 अगस्त 2019
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा(संवाददाता)
चोपन। आदर्श नगर पंचायत चोपन के कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने आस-पास के लोगों को भी पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। प्रीत नगर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास नगर पंचायत के लिपिक अंकित पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पौधरोपण कर नगर के वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। लिपिक अंकित पांडेय ने कहा कि, पर्यावरण को अभी संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय में हम सभी को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वस्थ्य रहेगा, तो हमारा जीवन भी स्वस्थ्य रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों से पर्यावरण को बेवजह नुकसान न पहुंचाने और अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। साथ मे ये भी कहा कि, जो पौधे लगाए गए है उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नगर पंचायत के साथ स्थानीय जनता की भी बनती है। इस मौके पर शुभम सिंह, रोहित, अमर, पंकज, सोनू, शुभम शर्मा, अमित शर्मा, लालचंद यादव और पारस ठाकुर मौजूद रहे।