झारखण्ड से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, दो क्रू मेंबर समेत 7 लोगों की मौत
jharkhand
7:53 AM, Feb 24, 2026
झारखण्ड से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। प्लेन में कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गयी है। उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था।


Share:
झारखण्ड से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। प्लेन में कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गयी है। उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, रांची से दिल्ली इलाज के लिए एक मरीज को ले जा रही एयर एंबुलेंस रडार से अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि यह चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के खसियातु करम टांड जंगल में क्रैश हो गई है। जानकारी के मुताबिक, विमान में दो क्रू मेंबर के अलावा एक मरीज और उसके परिवार के 4 सदस्य सवार थे। अब दिल्ली से टीम आकर ब्लैक बाक्स का पता लगायेगी।
विज्ञापन