सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र
kolkata
10:22 PM, Mar 20, 2026
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और काटें का माना जा रहा है।


Share:
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और काटें का माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें। अगर सेंट्रल एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं।"
घोषणा पत्र जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे और SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे । जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें पॉकेट मनी के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। बंगाल उद्योगों के लिए एक पसंदीदा जगह है। MSME के क्षेत्र में हम पहले स्थान पर हैं। MSME के तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं। बंगाल में चमड़ा उद्योग सबसे बड़ा उद्योग है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चुनाव 23 अप्रैल को जबकि दूसरा 29 अप्रैल को होगा। जबकि गणना 4 मई को होगा।