प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया अंतिम संस्कार
mumbai
12:07 AM, Apr 14, 2026
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनका परिवार और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।


Share:
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनका परिवार और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के बाद उनकी पोती जनाई भोसले को लोगों ने ढांढस बंधाया।
92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम विदाई देने वालों में कई बड़ी हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें विक्की कौशल, शान, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अनूप जलोटा, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर और विवेक ओबेरॉय जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। वह महान संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभाल ली थीं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ से की। इसके बाद 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। अपने लंबे करियर में उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाकर संगीत की दुनिया में एक अमिट पहचान बनाई।