साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, इतने बजे से लगेगा सूतक काल
delhi
9:44 PM, Mar 2, 2026
3 मार्च यानी को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है । इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य होगा । चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा ।


Share:
3 मार्च यानी मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है । इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य होगा । चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा । जबकि इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा । धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से बचना चाहिए. बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा धीरे-धीरे गहरे लाल रंग की चमक में बदल जाता है ।
विज्ञापन