जम्मू के डोडा हादसे में हापुड़ का जवान शहीद
hapur
12:48 PM, Jan 23, 2026
जम्मू के डोडा में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी गहरे खाई में गिर गयी थी । जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में हापुड के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटेल गांव के रहने वाला रिंकल बालियान भी शहीद हो गया


Share:
जम्मू के डोडा में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी गहरे खाई में गिर गयी थी । जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में हापुड के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटेल गांव के रहने वाला रिंकल बालियान भी शहीद हो गया।रिंकल की वर्तमान में पोस्टिंग जम्मू कश्मीर RR में थी। बताया जा रहा है कि रूटीन गश्त पर चेकिंग के लिए जाते समय गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए । रिंकल के शहीद होने की खबर जैसे ही गाँव पहुंची गांव सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी । रिंकल का पार्थिव शरीर आज 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। जिसके बाद पैतृक गांव भटेल में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
विज्ञापन