Lucknow News : शिक्षा व्यवस्था, MSP, टोल टैक्स तक.....आज से यूपी में होंगे ये बड़े बदलाव
lucknow
3:26 AM, Apr 1, 2026
आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी....


Share:
जनपद न्यूज ब्यूरो
लखनऊ । आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी बदलेंगे, स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी। छुट्टियों का नया कैलेंडर भी जारी किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर भी महंगा होने वाला है। इन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किसानों के खुशखबरी है कि एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी बढ़ जाएगी इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक अप्रैल से नए अभियान की शुरुआत हो रही है। पूरे अप्रैल में जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा वहीं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी।
कक्षा 9 व 11 में व्यावसायिक पढ़ाई अनिवार्य, तो विद्यालयों में बनेंगे साइबर क्लास -
बताते चलें कि एक अप्रैल से यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो रहा है। कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक पढ़ाई अनिवार्य होगी। इसके साथ ही तय किया गया है कि स्कूलों में हर हफ्ते एक दिन प्रार्थना सभा होगी। इस दिन अखबार का वाचन किया जाएगा। बच्चों को खबरें पढ़कर सुनाई जाएंगी। इसके साथ ही योग और ध्यान से जुड़ी गतिविधियां भी हर स्कूल में होंगी। स्कूलों में बच्चों के मोबाइल और गेम्स के इस्तेमाल पर ध्यान दिया जाएगा। यही नहीं स्कूलों में साइबर क्लब बनेंगे, जो बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेंगे। स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘शक्ति मंच’ भी बनाया जाएगा। इस मंच पर लड़कियां अपनी बातें साझा कर पाएंगी। नेतृत्व के गुण भी सीखेंगी।
वहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस साल कुल 24 सरकारी छुट्टियां और 31 वैकल्पिक छुट्टियां दी गई हैं। कई बार छुट्टियां कुछ इस तरह होंगी कि लंबा वीकेंड मिलेगा इसके साथ ही जुलाई में यूनिट टेस्ट, सितंबर-अक्टूबर में हॉफ इयरली एग्जाम और अगले साल (2027) की जनवरी-फरवरी में बोर्ड एग्जाम होंगे।
आज से टोल बूथ पर ढ़ीली होगी जेब -
विज्ञापन
एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे की यात्रा करने पर अधिक टोल टैक्स जमा करना होगा। एनएचएआई एवं यूपीडा की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है और टोल प्लाजा पर भी नई रेट लिस्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।