बिहार में सम्राट मंत्री मंडल का विस्तार, 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, निशात कुमार ने भी ली शपथ
patana
4:02 PM, May 7, 2026
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ । जिसमें 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम-से और रालोमो के प्रतिनिधि शामिल हैं।


Share:
गुरुवार को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ । जिसमें 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम-से और रालोमो के प्रतिनिधि शामिल हैं।
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने समूहों में एक साथ शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
जिन्होंने शपथ लिया -
भाजपा
1. राम कृपाल यादव
2. केदार गुप्ता
3. प्रमोद चंद्रवंशी
4. मिथिलेश तिवारी
5. रमा निषाद
6. विजय कुमार सिन्हा
7. दिलीप जायसवाल
8. नीतीश मिश्रा
9. लखेन्द्र पासवान