Shahjahanpur news : झांसा देकर ठगी व चोरी करने वाले गैंग का पर्दा फाश, चार महिलाओं समेत चार पुरुष गिरफ्तार
shahjahanpur
6:43 PM, Jan 23, 2026
पुलिस ने ठगी व चोरी करने वाले गैंग का पर्दा फाश कर दिया है पुलिस ने चार महिलाओं समेत चार चार पुरुषों को पकड़ा है, जिनके पास से चोरी व ठगी के सोने चांदी के कई आभूषण मिले हैं।


Share:
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शुक्रवार को खुटार पुलिस ने ठगी व चोरी करने वाले गैंग का पर्दा फाश कर दिया है पुलिस ने चार महिलाओं समेत चार चार पुरुषों को पकड़ा है, जिनके पास से चोरी व ठगी के सोने चांदी के कई आभूषण मिले हैं पकड़े गए सभी अभियुक्त निकिता पत्नी उदय मलहार, बिंदिया पुत्री मदन मलहार, सेनवा देवी पत्नी हीरा, राजनंदनी मलहार पत्नी साजन कुमार,नअजय मलहार पुत्र रामदेव, उदय पुत्र बालक मलहार साजन कुमार पुत्र जितेंद्र मलहार, पवन मलहार पुत्र जय किशोर झारखण्ड प्रांत के रहने वाले हैं।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए अभियुक्तों ने कुछ माह पहले खुटार थाने के गांव मोहनपुर व गांव मुरादपुर में ठगी व चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए अभियुक्त एक राय होकर गांव की भोली भाली महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर तथा पुराने आभूषणों को बदलकर नया करने का झांसा देकर घटना को अंजाम देते थे पहले एक दो छोटे पुराने आभूषणों को ले जाते और बदल कर दे देते थे जब लोगों को भरोसा हो जाता तो ठग महिलाएं भोली भाली महिलाओं से कहती कि आपको माया मिल सकती अपने घर के सभी आभूषण ले आओ और रख दो फिर एक गिलास पानी मंगाती जिसमें नशीला पदार्थ मिलाकर और फूँक मारकर पीने के लिए दे देती जिसे पीकर भोली भाली महिलाएं अचेत हो जाती और यह उनके आभूषण लेकर रफूचक्कर हो जाती थीं।
विज्ञापन
गिरिफ्तार् किए गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।