Sonbhadra News : संतुलित आहार, स्वस्थ आदत कैंसर से बचाव में सहायक - डॉ0 श्रीकांत पटेल
sonbhadra
8:05 PM, Feb 5, 2026
छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में वर्ल्ड कैंसर डे पखवाड़ा के अंतर्गत एक जनजागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों व आम जनमानस को कैंसर से बचाव व आम जीवन मे....


जनजागरुकता गोष्ठी को संबोधित करते डॉ0 श्रीकांत पटेल .......
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में वर्ल्ड कैंसर डे पखवाड़ा के अंतर्गत एक जनजागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों व आम जनमानस को कैंसर से बचाव व आम जीवन में खान-पान के व बचाव के सुझाव दिए।
सीईओ डॉ0 अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि "विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है, जिसके तहत पखवाड़ा चला कर आम जनमानस को जागरूक करने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि पाँच प्रकार की जाँचे हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जॉचे की जाती हैं।"
डॉ0 श्रीकांत पटेल एवं एमडी डॉ0 अनुपमा मौर्य ने कहा कि "महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उपाय के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को समय-समय पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करानी चाहिए।"
विज्ञापन
मुख कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ0 आशीष वर्मा ने बताया कि "मुख के कैंसर के प्रमुख लक्षण, मुख में गाठ या सूजन होना, मुख में सफेद या लाल संग के धब्बे होना, मुख में खुरदरे धब्बे या पपडीदार क्षेत्र होना, चबाने या निकलने में दिक्कत होना एवं मुख मे चार उंगली का मुख में सीधा नहीं जाना आदि प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि उक्त में से किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर स्क्रीनिंग करानी चाहिए।"
इस मौके पर डायरेक्ट पवित मौर्य, डॉ0 श्रीकांत पटेल, डॉ0 आशीष वर्मा, डॉ0 अनिल जायसवाल, डॉ0 दीप नारायण मौर्या, डॉ0 अनिल, डॉ0 सौरभ सिंह, डॉ0 विवेक, रामाश्रय पटेल, डॉ0 शाहीन, राहुल विश्वकर्मा, सामिया जमीर आदि लोग मौजूद रहे।