Sonbhadra News : एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
sonbhadra
8:58 PM, Mar 24, 2026
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा निवासी के तहरीर पर चोपन पुलिस ने एक नामजद व अन्य लोगों के विरुद्ध एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


Share:
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा निवासी के तहरीर पर चोपन पुलिस ने एक नामजद व अन्य लोगों के विरुद्ध एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंगलवार को चोपन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेलगुडवा कोटा निवासी शिवचरण पुत्र रामचन्द्र ने चोपन थाना पहुंचकर तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि रिकू यादव पुत्र अज्ञात निवासी नौवटलिया कोटा द्वारा एक दुकान से सामान लेने व पैसा माँगने पर न देने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता देते हुए मारने-पीटने एवं जान से मारने की धमकी दिया गया ।
विज्ञापन
जिसको लेकर चोपन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 106/2026 धारा 115(2),352,351(3),316(2) बीएनएस व 3(2) (va). 3(1) (द).3(1) (ध) एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिक दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।