Sonbhadra News : जंगल में मिला लापता दंपत्ति का शव, पुलिस अधीक्षक ने बताया प्रथम दृष्ट्या ऐसा हो रहा प्रतीत, पढ़ें पूरी खबर
sonbhadra
4:12 PM, Mar 15, 2026
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकडा डाड से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगल में चार से पांच दिन पहले लापता पति-पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कम्प मच गया।


Share:
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकडा डाड से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगल में चार से पांच दिन पहले लापता पति-पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजनों समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया । पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकरा डाड से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित जंगल में चार दिन पहले काम पर निकले दम्पति का आसन के पेड़ में गमछा के सहारे सग्दिध अवस्था में लटकते हुए शव मिला व महिला का पास में स्थित नाली के पास पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुँच गये है इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया लगी रहीं।
वहीं झलुहवाँ छिकराडाड कोटा निवासी मृतक के बड़े बेटे शिव शंकर ने बताया कि पिता रामसूरत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र धनराज मां कौशल्या देवी उम्र लगभग 40 वर्ष दोनो माता पिता दोनों गांव में ही छिकड़ाडांड निवासी रामसुंदर के मकान में मिट्टी से दिवाल उठाने का काम कर रहे थे जिसको लेकर हर रोज़ के भाति चार दिन पहले दोनों काम पर गए और शाम होने पर माता पिता दोनों घर जाने के नाम पर वहां से निकले थे लेकिन दोनों घर नहीं पहुंचे तो हम सभी लोग आसपास क्षेत्र में बहुत खोज बीन किया गया लेकिन पता नहीं चला है।
विज्ञापन
जहा शिव शंकर वीर सिंह दो भाई और एक बहन सुनिता की शादी हो गई है । जिसमें सीता कुमारी उम्र 11 वर्ष, राजकुमारी उम्र 8 वर्ष, छोटी उम्र 5 वर्ष, भाई की वीर सिंह की अभी शादी नहीं हुई है जहां दो भाई और चार बहनें कुछ छः लोग हैं ।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के उपरांत सुसाइड किया होगा। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अग्रिम जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।