Sonbhadra News : बोर्ड परीक्षा के बावजूद विद्युत आपूर्ति बन्द
sonbhadra
12:56 AM, Feb 6, 2026
बभनी के देवनाटोला मे पचास घरों मे तीन दिनो से आपुर्ति न होने से क्षुब्ध महिलाओ व ग्रामीणों ने अवर अभियन्ता को रोक लिया। आरोप है कि पैसा की माग को लेकर आपुर्ती नही किया जा रहा है।


Share:
राजेश कुमार (संवाददाता)
० अवर अभियंता पर महिलाओं ने धमकी देन का आरोप
० मामला बभनी देवना टोला का
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र । बभनी के देवनाटोला मे पचास घरों मे तीन दिनो से आपुर्ति न होने से क्षुब्ध महिलाओ व ग्रामीणों ने अवर अभियन्ता को रोक लिया। आरोप है कि पैसा की माग को लेकर आपुर्ती नही किया जा रहा है। बभनी सब स्टेशन के देवनाटोला मे तीन दिनो से विद्युत आपुर्ती ठप होने के कारण क्षुब्ध ग्रमीण महिलाओ ने सब स्टेशन से हगामा कर दिया। ग्रामीण महिलाओ का आरोप है कि शिकायत करने पहुंची महिलाओ को अवर अभियंन्ता ने सबक सीखाने की धमकी दी। महिला सुषमा कुमारी, निर्मला, राजकुमारी, विमला देवी, अनीता देवी, समुद्री देवी, पुष्पा दुलारी देवी ने आरोप लगाया कि विभाग बिजली आपुर्ती के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाया। क्षुब्ध महिलाओ ने सब स्टेशन पर हगामा कर दिया और अवर अभियंता की गाडी सब स्टेशन पर रोक दी। ग्रामीणो ने आन लाइन शिकायत भी की इसके बावत आपुर्ती बहाल नही किया आनलाइन शिकायत पर निस्तारण भी कर दिया बावजूद शाम तक आपुर्ती न आने से क्षुब्ध महिला पुरष सब स्टेशन पहुंच गये। आरोप है कि जब महिलाए आपुर्ती बहाल करने की बात कहा गया तो अवर अभियंता ने शिकायत कर्ताओ को धमकी दी। तीन दिनो से पेयजल के लिए पचास घरो के पानी व बिजली उपकरण शोपीस बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जाच व कार्यवाही की माग की है।इस सम्बंध में अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि आरोप गलत है आपुर्ती बहाल के लिए कर्मियों को भेजा गया है।
वही उप खण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा की मामले की जानकारी नही है, जांच किया जा रहा है।