Sonbhadra News : प्रथम सोनभद्र ओलंपियाड 28–29 मार्च को आयोजित
sonbhadra
9:37 PM, Mar 20, 2026
जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में प्रथम सोनभद्र ओलंपियाड का आयोजन 28 एवं 29 मार्च 2026 को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा।


Share:
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में प्रथम सोनभद्र ओलंपियाड का आयोजन 28 एवं 29 मार्च 2026 को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का प्रायोजन आदित्य बिड़ला अल्ट्राटेक (डाला) द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल का आयोजन सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ के अंतर्गत तथा जूडो प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र जिला जूडो संघ के अंतर्गत कराया जाएगा।
ओलंपियाड में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जूडो एवं बैडमिंटन प्रमुख रूप से शामिल हैं। जूडो प्रतियोगिता में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। महिला वर्ग में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में केवल एकल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि पुरुष वर्ग में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में एकल एवं युगल दोनों स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ वर्ग में 40 प्लस एवं 50 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए युगल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ एवं अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ द्वारा दी ग