Sonbhadra News : पहाड़ी पर ले जाकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
sonbhadra
4:57 PM, Jan 3, 2026
ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरी का कार्य करने वाली एक नाबालिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 30 दिसंबर की शाम का बताया जा रही है। घर पहुँचने पर पीड़िता की मां ने....


Share:
आनन्द कुमार चौबे/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
सोनभद्र । ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरी का कार्य करने वाली एक नाबालिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 30 दिसंबर की शाम का बताया जा रही है। घर पहुँचने पर पीड़िता की मां ने शुक्रवार की शाम ओबरा थाना पहुँच तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस नेतहरीर के आधार पर आरोपी राजमिस्त्री पप्पू और दो अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
पीड़िता की मां ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि "वह अनुसूचित जनजाति के गोंड जाति की है। गरीबी के कारण उसकी 17 वर्षीय पुत्री ओबरा क्षेत्र अतर्गत ग्राम भलुआटोला में किराये का कमरा लेकर मजदुरी का कार्य करती थी। गत 30 दिसंबर की शाम उसकी पुत्री को उसकी पुत्री के साथ काम करने वाले राजगीर मिस्त्री पप्पु उर्फ बिन्दु यादव पुत्र रवि यादव निवासी कनहरा-ओबरा अपने दो अन्य साथियों के साथ भलुआ टोला के पुरब पहाड़ी पर ले जाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया और किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री को पहाड़ी पर ही छोड़कर फरार हो गए। उसकी पुत्री किसी तरह से घर आयी तो पुरी आपबीती बतायी।"
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि "आरोपी राजमिस्त्री पप्पू और उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"