Sonbhadra News : किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, नाराज लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग किया जाम
sonbhadra
11:23 PM, Mar 14, 2026
पन्नूगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब रामगढ़ बाजार में शनिवार की रात एक किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।


Share:
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब रामगढ़ बाजार में शनिवार की रात एक किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग को जाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आर्यन गुप्ता 12 वर्ष पुत्र राजू गुप्ता निवासी रामगढ़ बाजार शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर के पीछे गया था । इसी दौरान किसी बात को लेकर एक लड़के ने उस पर हमला कर धारदार हथियार से गला रेत दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद बाकी दोस्त मौके से फरार हो गए । इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य रोते बिलखते घटनास्थल पहुंच गए । उधर नाराज लोगों ने रॉबर्ट्सगंज- खलियारी मार्ग को जाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करने लगे।