बिहार राजनीति में हलचल तेज, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामांकन
patana
3:43 PM, Mar 5, 2026
बिहार की सियासत ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति का रुख किया है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


Share:
बिहार की सियासत ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति का रुख किया है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार विधानसभा में मौजूद रहे। सीएम नितीश कुमार के अचानक इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गयी है। अब लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा, क्या वह JDU का होगा या फिर BJP का।
पिछले दो दशक से बिहार राजनीति की कमान अपने हाथों में रखने वाले नितीश कुमार आखिर इतनी जल्द केंद्र की राजनीति की तरफ क्यों रुख किया, यही लोगों की समझ से परे है।
विज्ञापन
इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं । जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है।