UP News : पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर
muzaffarnagar
8:33 PM, Feb 12, 2026
मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से उपनिरीक्षक और कांस्टेबल घायल हो गए।


Share:
मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल इशफाक भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये मुठभेड़ गुरुवार तड़के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने बताया कि 26 वर्षीय अमजद पर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर में हत्या लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले चल रहे थे। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि अमजद तितावी के जंगलों में हैं। क्योंकि यह शातिर अपराधी और शार्प शूटर था इसलिए पुलिस पहले से तैयार होकर निकली और टीम लीडरों ने बुलेट प्रुफ जैकेट भी पहनी हुई थी। जब पुलिस जंगलों में पहुंची तो अमजद ने कार्बाइन और पिस्टल से एसपी देहात की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी ।
विज्ञापन
इस हमले में गाड़ी शीशे टूट गए और दो पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अमजद गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान अमजद की मौत हो गई। मौके से एक बाइक एक पिस्तौल और एक कार्बाइन बरामद हुई। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।