UP News : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल
hapur
10:31 AM, Apr 13, 2026
हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Share:
हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के डासना से एक बारात बस के जरिए बुलंदशहर के गुलावती गई थी। शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि फिलहाल रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया गया है और मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।