UP News : बहराइच में पुतला दहन के समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसी
bahraich
10:19 PM, Apr 25, 2026
शहर के पानी टंकी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला जन आक्रोश रैली के दौरान पुतला दहन करते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं।


Share:
बहराइच। शहर के पानी टंकी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला जन आक्रोश रैली के दौरान पुतला दहन करते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जहां भाजपा द्वारा नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर रहे विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी कार्यक्रम में विधायक भी मौजूद थीं। पुतला जलाने के दौरान अचानक उठी आग की लपटें उनके चेहरे तक पहुंच गईं, जिससे वह झुलस गईं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।