UPSC CSE Results 2025 : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
delhi
6:04 PM, Mar 6, 2026
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है।


Share:
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS का चयन किया जाता है। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं। आयोग के अनुसार परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे।
राजस्थान के कोटा के पास के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
कमीशन की तरफ से जारी की गई मेरिट के हिसाब से टॉप 10 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट कुछ इस तरह है :
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे एम
3. अकांश ढुल
4. राघव झुनझुनवाला
विज्ञापन
5. ईशान भटनागर
6. जिनिया अरोड़ा
7. एआर राजा मोहिदीन
8. पक्शल सेक्रेटरी
9. आस्था जैन
10. उज्जवल प्रियंक